कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया के भतीजे मानव हुए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया के भतीजे और युवा नेता मानव घनघोरिया ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने घनघोरिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर बीजेपी में स्वागत किया।

युवाओं के बल पर जबलपुर में भाजपा की विजय निश्चित: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसा दल है जहां हम परिवारभाव से मिलकर काम करते हैं। आज जबलपुर के युवा नेता सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है, मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं।

Former Congress minister and MLA Lakhan Ghanghoria nephew Manav joins BJP along with workers

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और युवाओं के बल पर निश्चित तौर पर जबलपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी।

सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ: घनघोरिया

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात मानव घनघोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। केन्द्र और राज्य सरकार में हो रहे विकास कार्यो और गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+