औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर सियासत, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान से मांगा त्यागपत्र
भोपाल। 8 मई 2020 की अलसुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे में 16 मजदूरों की जान चली गई। सभी मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के रहने वाले थे। औरंगाबाद रेल हादसे के साथ ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद मालगाड़ी हादसे को लेकर वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान से त्यागपत्र तक की मांग कर डाली है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि 'लाल बहादुर शास्त्री जी ने ट्रेन हादसे के बाद त्यागपत्र दे दिया। माधव राव सिंधिया जी ने हवाई जहाज़ की दुर्घटना पर त्यागपत्र दे दिया। अब शिवराज जी आप बतायें, क्या आपको ज़िम्मेदारी स्वीकार कर त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिये?
बता दें कि इसके अलावा भी दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद रेल हादसे को लेकर और भी कई ट्वीट किए हैं। एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'उमरिया, शहडोल व मंडला जिले मध्य प्रदेश के 16 मजदूर ट्रेन से कुचल कर मर गए। मैंने कल ही शिवराज चौहान से प्रश्न किया था "क्या इन मज़दूरों का पंजीयन हुआ था? यदि हुआ था तो मप्र सरकार ने क्या इंतज़ाम किया?" हक़ीक़त ख़ुद बचे हुए मज़दूर से सुनिए'

औरंगाबाद रेल हादसे के मृतक
1. धन सिंह गोंड़ जिला शहडोल
2. निरवेश सिंह गोंड़ जिला शहडोल
3. बुद्धराज सिंह गोंड़ जिला शहडोल
4. अच्छे लाल सिंह जिला उमरिया
5. रबेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल
6. सुरेश सिंह कोल जिला शहडोल
7. राजबोहरम पारस सिंह जिला शहडोल
8. धर्मेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल
9. बिगेंद्र सिंह चैन सिंह जिला उमरिया
10. प्रदीप सिंह गोंड़ जिला उमरिया
11. सन्तोष नापित
12. बृजेश भईयादीन जिला शहडोल
13. मुनीम सिंह शिवरतन सिंह जिला उमरिया
14. दयाल सिंह जिला शहडोल
15. नेमशाह सिंह जिला उमरिया और
16 दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़ जिला शहडोल












Click it and Unblock the Notifications