मध्य प्रदेश के लव जिहाद के कानून पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पी.सी. शर्मा का रिएक्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व केबिनेट मंत्री पी.सी. शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाए जा रहे लव जिहाद के खिलाफ कानून पर तंज़ कसते हुए कहा कि भाजपा पहले विधानसभा सत्र तो आहूत करें उसके बाद कानून बनाये। भाजपा द्वारा लाए जा रहे लव जिहाद के कानून पर कहा कि पहले विधानसभा सत्र तो आहूत करें। विधानसभा अध्यक्ष तो बनाए उसके बाद कानून लेकर आए। उसके बाद ही उसके गुण-दोषों के आधार पर चर्चा की जाएगी। लव भगवान की देन है। वह सभी कानूनों से परे है।

Former cabinet minister P.C. Sharmas reaction on Law of Love Jihad of Madhya Pradesh

CM शिवराज द्वारा नए विमान से तिरुपति बालाजी जाने पर तंज़ कसते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 15 सालों में सत्ता का दुरुपयोग करके मध्यप्रदेश की बुरी हालत कर दी थी। कमलनाथ जी जब मुख्यमंत्री थे तो वह अपने प्लेनों से घूमते थे। कमलनाथ जी सभी चीजों की पूरी जानकारी रखते थे इसलिए इन प्लेनों को सस्ता खरीदा गया था।

इस नए विमान का उपयोग सबसे पहले आदिवासी क्षेत्रों में जाकर करना चाहिए था। लेकिन अपनी-अपनी सोच है उन्होंने किस तरह सोचा। अंबेडकर नगर में दिवाली के दिन जो भी घटना हुई है उसकी हम निंदा करते हैं जिसकी जान गई है उसको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जो दोषी लोग हैं उन्हें पकड़े और फांसी पर चढ़ाए लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान करना यह गलत है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh Love Jihad Law: Narottam Mishra बोले- लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा | वनइंडिया हिंदी

    शिवराज जी की सरकार का आत्मनिर्भर बनाने का सिर्फ एक ही फॉर्मूला है कि आपको आपके ही हाल पर छोड़ दिया है। आप खुद ही आत्मनिर्भर हो जाओ, हमारे भरोसे मत रहो। यह सरकार हर हफ्ते बैंकों से लोन ले रही है लेकिन यह कब तक चलेगा, आज जो राहत मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मिलना थी वह नही मिल रही है। कई कर्मचारियों को आज तक पेंशन नही मिला है। कश्मीर के मामले में जो भी स्टैंड है वह हमारी दिल्ली का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+