Bhopal News: फॉरेस्ट अफसरों की सलाह, रात को अकेला न निकले ग्रामीण, बुलमदर फॉर्म के पीछे बाघिन का मूवमेंट
Bhopal News: राजधानी भोपाल के आसपास के क्षेत्र में बाघों का मूवमेंट लगातार जारी है। हाल ही में केरवा डेम क्षेत्र के मदरबुल फॉर्म के पिछले हिस्से में बाघिन का मूवमेंट देखा गया है। जहां तार फेंसिंग के पास जंगली सूअर बड़ी संख्या में है और पीने के लिए पानी भी है। इसी वजह से बाघिन पहुंचना बताया जा रहा है।
आज सुबह से ही वन विभाग ने इस एरिया में गस्त तेज कर दी है और वहां पर लोगों को शाम के बाद अकेले ना निकलने को कहा गया है। इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक का कहना है कि इस क्षेत्र में बाघिन और उसके शावको का मूवमेंट है। संभवत: वे बाघिन हो सकती है उसका मूवमेंट अभी केरवा और आसपास के इलाकों में है।

यही वजह है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस एरिया में 15 दिन पहले टाइगर आया था। जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वन विभाग का मानना है कि जिस तरह से शहर के रहवासी इलाकों में वन्य प्राणियों की गतिविधियां नजर आ रही हैं।उससे लगने लगा है कि कहीं जंगल में भोजन की कमी तो नहीं चल रही है।
वन विहार में दिखेंगे नए शावक
राजधानी भोपाल में नया साल वन विहार प्रबंधन के साथ पर्यटकों के लिए भी खास रहने वाला है। क्योंकि वन विहार से लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी आने वाली है। क्योंकि शेरनी गंगा पहली बार मा बनेगी। इसे इंदौर के चिड़ियाघर से रेस्क्यू कर लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications