Bhopal News: भोपाल के प्रभात चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, लाखों लोगों को ट्रेफिक से मिलेगी निजात : Vishwas Sarang

भोपाल में प्रभात चौराहे पर अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग ट्राफिक जाम होने से परेशान होते हैं। कई घंटों तक लोग गाड़ियों की लाइन में खड़े रहते हैं। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग

राजधानी भोपाल में प्रभात चौराहे पर अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग ट्राफिक जाम होने से परेशान होते हैं। कई घंटों तक लोग गाड़ियों की लाइन में खड़े रहते हैं। 80 फीट रोड व पुल बोगदा और रायसेन रोड पर डेली वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय किया है।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को अशोक गार्डन स्थित प्रभात चौराहे का निरीक्षण किया

Recommended Video

      भोपाल के प्रभात चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, लाखों लोगों को ट्रेफिक से मिलेगी निजात मंत्री विश्वास सारंग

      कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को अशोक गार्डन स्थित प्रभात चौराहे का निरीक्षण किया। मंत्री सारंग ने बताया कि आज प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक सुविधा हेतु बनाए जा रहे फ्लाईओवर के संबंध में मेट्रो एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि शासन ने निर्णय लिया है, कि एक ही अलाइनमेंट में एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से फ्लाईओवर बनेगा। जिसमें मेट्रो और फ्लाईओवर साथ में होंगे।

      मंत्री सारंग ने बताया कि रूट-2 को रूट-4 से जोड़ने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है, जिससे अशोका गार्डन के रहवासियों को भी इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री विश्वास सारंग के साथ मेट्रो के जनरल मैनेजर वाय सी शर्मा, मेट्रो जनरल कंसल्टेंट की ओर से श्रीप्रसाद, आर्किटेक्ट गोपाल एवं पीडब्ल्यूडी सेतु निर्माण से जावेद शकील, EE और SDO रवि शुक्ला मौजूद रहे।

      बता दें कि मंत्री विश्वास सारंग इसी क्षेत्र से विधायक हैं। जिसमें प्रभात चौराहा और अशोक गार्डन क्षेत्र आता है, जिसे नरेला विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में मंत्री जी को अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जहां-जहां भी समस्या दिखाई दे रही है मंत्री जी तुरंत समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं। अगर नरेला विधानसभा क्षेत्र की जनता की बात करें तो मंत्री के प्रति जनता में स्नेह और नाराजगी दोनों ही दिखाई देती है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में जनता ट्राफिक से तो परेशान है, साथ में प्रदूषण और बेतहाशा गंदगी से स्थानीय नागरिक बहुत ज्यादा परेशान है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं देता। गौरतलब है कि अभी हाल में ही बारिश के दिनों में इस क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। तब मंत्री महोदय जी नाव में सवार होकर लोगों की मदद कर रहे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+