कांग्रेस के शासनकाल में मल्टीनेशनल कंपनियों को समुद्रों से मछलियां निकालने का दिया गया ठेका: मुरलीधर राव

MP election 2023: भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे मछुआरा समाज के हितों के लिए लड़ने और काम करने का अवसर मिला है। कांग्रेस के शासनकाल में मल्टीनेशनल कंपनियों को समुद्रों से मछलियां निकालने का ठेका दिया जा रहा था, जिसके विरोध में मैंने देशभर में 7 हजार किमी की नाव यात्रा निकालकर किया और मसौदा बनाकर सरकार के सामने प्रस्तुत किया, जिसका परिणाम यह रहा है कि ठेका निरस्त हो गया।

मुरलीधर राव ने कहा कि मछुआरा समाज को यह बात इसलिए बताना चाहता हूं, क्योंकि समाज को बहुत करीब से जाना और पहचाना है, उनके दुख-दर्द को जानता हूं। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज का भगवान श्रीराम से करीब का रिश्ता रहा है।

Fishermen cell worker conference in BJP state office: Muralidhar Rao big statement

मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा ने आयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण किया, भाजपा ने कश्मीर से धारा-370 हटाई और महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई, क्योंकि बीजेपी जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करती है। लेकिन कांग्रेस ने देश को 70 सालों तक लूटने का काम किया और मछुआरा समाज के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा को जब भी मौका मिला, जनता से किए वादे पूरे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, इसलिए पार्टी को ताकत देने के लिए अभी से एकजुट हो जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं और उनका लाभ दिलवाने का प्रयास भी करें।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं और उस समाज के वंशज हैं, जिसने वनवास में भगवान श्रीराम का साथ दिया। इसलिए भगवान श्रीराम का इस समाज से अटूट विश्वास का नाता रहा है। यह समाज जो कहता है वही करता है और यही मछुआरा समाज का ध्येय रहा है। देश-प्रदेश को आगे ले जाने में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान है। यह मछुआरा समाज है, जो अभी अपने संकल्पों को लेकर काम कर रहा है।

शर्मा ने कहा कि देश के पीएम मोदी ने मछुआरा समाज के कल्याण व चहुंमुखी विकास के लिए अलग से योजनाएं बनाकर संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार मछुआरा समाज के लिए काम कर रही है। मछुआरा समाज के लिए आगे और क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी पूरी चिंता भी सरकार कर रही है। भाजपा सरकार और संगठन प्रतिबद्वित होकर मछुआरा समाज के साथ खड़ा है। परिवार के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं समाज की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भाजपा ही है जो कहती है वह करती भी है।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने काम में विश्वास करती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को 1000 रूपए दिए जाएंगे, आज बहनों के खातों में यह राशि पहुंच रही है। कांग्रेस की तरह झूठ बोलने का काम हम नहीं करते हैं। सम्मेलन आए कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा को फिर विजयी बनाने संकल्प लें। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ कार्यालय मंत्री रवि मांझी ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+