Bhopal: पहले किया शादी का वादा, फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया, दोस्त के रूम पर किया दुष्कर्म
Bhopal News: राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी उसकी कॉलेज फ्रेंड है। आरोपी से घूमने के बहाने अपने दोस्त के मकान पर ले गया, जहां पर उसने नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर युवती को मिला दिया और फिर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब पीड़ित युवती तैयार नहीं हुई तो उसने धमकियां देना शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने परेशान होकर महिला थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

SI मोनिका कुशवाहा ने बताया कि कमला नगर इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने ग्रेजुएशन किया हुआ है। कॉलेज में उसके साथ शुभम गुर्जर नामक एक युवक भी पढ़ाई करता था। इस कारण दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। यह जान पहचान जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गई। एक दिन आरोपी युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर युवती ने रजामंदी दे दी। बीते माह आरोपी युवक पीड़ित युवती को घूमने के बहाने अपने दोस्त के रूम पर लेकर गया। जहां पर आरोपी ने युवती की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद में बेहोश हो गई।
इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद से आरोपी लगातार उसे दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। तंग आकर पीड़ित युवती ने महिला थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी शुभम गुर्जर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications