Bhopal News: भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील रील बनाने पर FIR दर्ज, सांसद आलोक शर्मा
भोपाल, 16 सितंबर 2024: भोपाल के गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील रील बनाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस कर रहा था। वीडियो में युवक प्रतिमा के सामने इशारे करते हुए डांस कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों और समाज के बीच गहरी नाराजगी फैल गई।

सांसद आलोक शर्मा ने वीडियो देखने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित थाना, श्यामला हिल्स पुलिस को मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हुलिया के आधार पर पुलिस ने 23वीं बटालियन के एक आरक्षक को हिरासत में लिया है। फिलहाल, श्यामला हिल्स पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि मामले की जांच में साइबर क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा, "हमने एफआईआर दर्ज कर दी है और जांच जारी है। एक संदेही को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।"
इस घटना ने समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं को ठेस पहुँचाया है और पुलिस ने इसे लेकर गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। स्थानीय समुदाय की ओर से पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों को जल्द सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications