बिहार के फोटो को खरगोन का बताने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने ट्विटर पर बिहार के फोटो को खरगोन का बताया था।
भोपाल, 13 अप्रैल। पूर्व सीएम और पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रदेश में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिए थे, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें एक शख्स मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लगाते दिख रहा था। इसके साथ अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था "तलवार लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है क्या? खरगोन प्रशासन ने हत्यारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके, चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर बुलडोजर चलेगा ? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष होकर सरकार चलाने की शपथ ली है।"

दरअसल दिग्विजय सिंह जिस फोटो को खरगोन का बता रहे थे, वह असल में मुजफ्फरनगर बिहार की फोटो थी। हालांकि गलती का एहसास होने पर उन्होंने अपना यह ट्वीट कुछ घंटों बाद ही डिलीट कर दिया था, लेकिन धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक्शन लेने की बात कही थी। इसके बाद प्रदेश में जगह-जगह भाजपाइयों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराने को लेकर थाने में आवेदन दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट की मीटिंग में कहा था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
दिग्विजय पर आरोप है कि उन्होंने झूठे तथ्यों के आधार पर ट्वीट एवं छेड़छाड़ कर बनाए गए फोटोग्राफ डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की ।
दिग्विजय सिंह ने भी सीएम शिवराज पर केस कराने के लिए लिखा पत्र

खुद पर केस दर्ज होने के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को श्यामला हिल्स थाने को लेटर लिखा है कि सीएम शिवराज ने 16 मई 2019 को मंदसौर में दिए राहुल गांधी के भाषण का एक कूट रचित वीडियो बनाकर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। यह एक अपराधिक कृत्य है।












Click it and Unblock the Notifications