Bhopal News: मटन को लेकर तीन भाइयों में हुआ झगड़ा, बैरागढ़ इलाके में हुई युवक की मौत का खुलासा
Bhopal News: भोपाल के बैरागढ़ इलाके में मटन बनाने को लेकर विवाद में तीन भाइयों के बीच मारपीट के कारण एक भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो भाइयों ने मिलकर अपने भाई अंशुल यादव (22) की गला दबाकर हत्या कर दी।
यह घटना 9 नवंबर को हुई, जब अंशुल की मौत हुई। वह इंद्रा नगर में अपनी मां और भाइयों के साथ रहता था और कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिवार में उसकी मां अनीता यादव, बड़ा भाई अमन यादव, और छोटा भाई कुलदीप यादव शामिल थे, जबकि उनके पिता अलग रहते थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंशुल रात में खाना खाकर सो गया था, लेकिन सुबह वह उठ नहीं सका। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि अंशुल की मौत गला घोंटने से हुई थी, न कि सामान्य मौत। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार से पूछताछ की, और घटना का सच सामने आया।
हत्या का कारण
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मटन बनाने को लेकर अंशुल और उसके भाइयों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर, अमन और कुलदीप ने मिलकर अंशुल की मारपीट की और रस्सी से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बैरागढ़ थाना पुलिस ने दी जानकारी
बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रा नगर में रहने वाला 22 वर्षीय अंशुल यादव कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके अलावा परिवार में मां अनीता यादव बड़ा भाई अमन यादव और छोटा भाई कुलदीप यादव भी साथ रहते थे। जबकि पिता अलग रहता है। बीती 9 नवंबर को उसके भाई और मन से उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रात में खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा तो वह अस्पताल लेकर आए यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पुलिस को डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट देते हुए बताया कि अंशुल की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने मां और उसके बेटों से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
मां का बयान और हत्या का छुपाना
शुरुआत में मृतक की मां अनीता यादव ने हत्या की जानकारी पुलिस से छुपाई और झूठी जानकारी दी, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications