Bhopal News: कोहेफिजा में 8 साल की मासूम पर पिता ने चाकू से किया हमला, सौतेली मां के साथ रह रही थी बच्ची
Bhopal crime News: राजधानी भोपाल की कोहेफिजा इलाके में एक पिता ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी का चाकू से गला काट दिया। घायल बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। एसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि टीला जमालपुरा के रहनी वाली प्रति लोधी पुत्री तेज सिंह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती है।

कल रात करीब 9 बजे सेफिया ग्राउंड मिलन शादी हॉल के पास लोगों ने इसे घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया।
हामिद अस्पताल में बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता तेज सिंह अपनी बाइक से उसे एक अज्ञात स्थान पर लेकर पहुंचा। जहां पर पिता ने उसका मुंह दबाने के बाद चाकू से गला काट दिया। बच्ची के गले पर चाकू से वार किए आरोपी तेज सिंह मूलतः सागर का रहने वाला है। वे यहां पर टेंट लगाने का काम करता है। कोरोना काल में पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। उसे दूसरी पत्नी से एक बच्चा है।
पुलिस ने इस मामले में घायल बच्ची की शिकायत पर आरोपी पिता तेज सिंह लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का के दर्ज किया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
अस्पताल में बदला बयान
घायल प्रीति हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी मां भी वहां मौजूद हैं। मां और बच्ची का कहना है कि अंधेरा हो गया था, पापा ने गाड़ी रोकी। इसके बाद पीछे से कोई आदमी आया और उसने मुझे पैसे दिए और मेरा गला काट दिया। हालांकि रात को दिए गए बयान में प्रीति ने पिता को ही आरोपी बताया था। उसने पुलिस को बताया था कि पिता ने ही उसका गला काटा है।












Click it and Unblock the Notifications