परिजन-'बेटी लव मैरिज करके आई तो दोनों को मार देंगे गोली', जज-'हम करवाएंगे इनकी शादी, क्योंकि...'

भोपाल। देश में प्रेमी जोड़ों को खुलकर प्यार करने की आजादी और उनकी सुरक्षा को लेकर भले ही राजस्थान ने ऑनर किलिंग पर कानून बनाया हो और इसका 'प्यार किया तो डरना क्या' कि तर्ज पर खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा हो, मगर राजस्थान के ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में ऑनर किलिंग से जुड़ा चौंका देने वाला सामने आया है। इसमें एक परिवार ने बेटी की दूसरी जाति के लड़के से लव मैरिज करने जिद पर दोनों की गोली मारकर हत्या किए जाने तक की बात कह डाली है।

father said if daughter marry with inter caste boy she will shoot

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार पिछले साल सितंबर में भोपाल स्टेशन पर एक किशोरी जीआरपी पुलिस को मिली थी। वह घर से बिना बताए अपने प्रेमी से मिलने आई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह रायसेन की है। किशोरी को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया, जहां से उसे बालिका गृह भेज दिया। इस दौरान किशोरी ने कई बार बालिका गृह से बाहर जाने की जिद की। इस दौरान गोली खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। किशाेरी वयस्क नहीं थी इसलिए उसकी जिद को पूरा नहीं किया गया। किशाेरी अब वयस्क हाे गई उसे आफ्टर केयर हाेम में रखा गया है।

father said if daughter marry with inter caste boy she will shoot

बाल कल्याण समिति ने किशोरी के माता-पिता काे बुलाया। इस दाैरान खुलासा हुआ कि वह परिजनों को बिना बताए आई है। वह एक युवक से प्यार करती है, उससे शादी करना चाहती है, लेकिन माता-पिता नहीं चाहते कि वह अपनी पसंद से शादी करे। मामले की गंभीरता काे देखते हुए समिति ने मामले की जानकारी जिला विधिक प्राधिकरण काे दी।

लड़के के परिजन तो तैयार हैं, लड़की वाले नाराज

न्यायाधीश मिश्रा ने बताया कि युवती और युवक के परिजनों को बुलाकर कई बार काउंसलिंग की। लड़के के परिजन तो बेटे की शादी युवती से कराने के लिए तैयार हो गए है। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़का दूसरी जाति का है। यदि उनकी लड़की किसी दूसरी जाति के लड़के से शादी करके गांव आएगी तो दोनों को मार देंगे। मिश्रा ने बताया कि दोनों वयस्क है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कीर्ति सिंह और एसडीएम राजेश श्रीवास्तव को दोनों की शादी कराने आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+