जेल से सिमी आतंकियों के भागने की होगी जांच: भोपाल IG
नई दिल्ली। भोपाल के आईजी योगेश चौधरी ने कहा है कि जेल से सिमी आतंकवादी कैसे भागे, इस बात की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी मीडिया को दी और कहा कि सिमी के 8 आतंकवादी जेल से फरार होने में कैसे कामियाब हुए इसकी पूरी छानबीन की जाएगी। जेल काण्ड पर बोले सिंधिया- ऐसी घटनाएं फिर हो रही है, ये चौंकाने वाली बात

आईडी योगेश चौधरी ने कहा कि जेल से बागने के बाद उनके पास हथियार कहां से आए। इस बात की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल से भागने में क्या किसी बाहरी शख्स ने उनकी मदद की, इसकी भी जांच की जाएगी। 8 आतंकी मारने पर शिवराज ने पुलिस को दी बधाई, NIA करेगी जांच
वहीं सिमी आतंकवादियों के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में 7 सिमी आतंकी मारे गए। जबकि कुछ पुलिस वाले भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के बाद उन्हें आतंकवादियों के पास से 7 हथियार बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications