Bhopal News: आबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, अमूल्या ढाबे पर पिलाई जा रही थी बिना लाइसेंस के शराब

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अवैध तरीके से शराब परिवहन, बिक्री और शराब लाने पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अमूल्य ढाबे पर केस दर्ज किया है।

Excise department raids, liquor was being served at Amulya Dhaba without license

MP News: मध्यप्रदेश में शराब नीति में परिवर्तन होने के बाद भी राजधानी भोपाल में अवैध तरीके से शराब का परिवहन और बिक्री धड़ल्ले से जारी है। गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी देर रात कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। बावड़िया कला रोहित नगर रोड पर स्थित अमूल्या होटल पर बिना लाइसेंस के होटल मालिक पर शराब पिलाने और दर्जनों लोगों को शराब पीने का केस दर्ज किया गया है।

महंगी शराब और बीयर की करीब 24 बोतल जब्त

सहायक आबकारी आयुक्त दीपक रायपुरिया के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के कई होटल रेस्टोरेंट और ढाबों पर अवैध तरीके से बिना अनुमति के शराब पिलाई जा रही है। गुरुवार देर रात अमूल्या होटल पर शराब लाने के मामले में 42 लोगों पर प्रकरण बनाए गए है। मौके से आबकारी विभाग ने महंगी शराब और बीयर की करीब 24 बोतलें जब्त की हैं। इस कार्रवाई में गार्डन मालिक विजय कुमार मिश्रा और गार्डन संचालक अमित दयाल के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

अमूल्य गार्डन पर पहले भी अव्यवस्था फैलाने के लग चुके हैं आरोप

भोपाल के अमूल्या गार्डन पर पहले भी अवैध तरीके से शराब पिलाने की कई शिकायतें मिल चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी कार्यवाही नहीं हो रही थी। सूत्रों की माने तो अमूल्या गार्डन के मालिक का किसी राजनेता के साथ उठना बैठना है। इसी के चलते अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। लेकिन कलेक्टर आशीष सिंह लगातार अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्यवाही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+