BJP से पूर्व विधायक की इस बेटी का वायरल VIDEO देख परिजनों के उड़े होश, जानिए पूरा मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा से पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह लापता होने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रही भारती सिंह ने अपने पूर्व विधायक पिता, मौसा व मौसा के बेटे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ex mla surendranath daughter bharti singh video viral in social media

बता दें कि 15 अक्टूबर 2019 को गायब हुईं भारती ने वायरल वीडियो में कहा कि पिता सुरेंद्र नाथ सिंह, मौसा और मौसा के बेटे सुशील उसके साथ मारपीट करते हैं। बेहोशी का इंजेक्शन देकर घर में कैद रखते हैं। उन्हें 10 साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को भारती सिंह ने हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो में उन्होंने बताया है कि उन्हें हजेला अस्पताल में कैद कर रखा जाता था। इन सबसे बचने के लिए वह कई बार घर से भाग चुकी हैं। मेरे पिता मेरी शादी एक विधायक के बेटे से शादी कराना चाहते हैं। भारती सिंह ने कहा कि मेरी मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक है, मैं घर से भागकर किसी के साथ नहीं आई हूं, मैं अकेले आई हूं। मुझ पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। मैं नहीं चाहती फिर से घर जाना पड़े।

Ex mla surendranath daughter bharti singh video viral in social media

उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है-पूर्व विधायक

इधर, मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि भारती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका पांच साल से ट्रीटमेंट चल रहा है। इतने बड़े डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं तो वह झूठ नहीं है। वह कई बार नींद में इधर-उधर चली जाती थी। कई बार उसे छत से और बाहर से मौसी का बेटा ही सुरक्षित लाता था। किस घर में विवाद नहीं होता है, हम उसे घर लेकर आएंगे और उसे मना लेंगे। उसके आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

15 अक्टूबर को भारती सिंह घर से लापता हो गई थीं। इसके बाद सुरेंद्रनाथ सिंह ने बेटी भारती सिंह को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट कमलानगर थाने में दर्ज कराई कराई थी। इसके बाद वह पुणे में थीं और उन्हें मां की तबीयत ज्यादा खराब होने की दुहाई देकर भोपाल बुलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं था। इसके बाद पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+