सम्मान को मोहताज पूर्व मंत्री: CM की सभा में जाने से पुलिसकर्मियों ने रोका, Video Viral

भोपाल, 9 जुलाई। नर्मदापुरम की सिवनी मालवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उसी सभा में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह भी पहुंचे थे। वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें पुलिस द्वारा सभा स्थल से बाहर ही रोक दिया गया कि आपका नाम सूची में नहीं है।

Narmadapuram,

नगर पालिका अध्यक्ष पहुंचे

जिसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र जैन वहां पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष व बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों के ओर से पूर्व मंत्री सरताज सिंह को मंच पर ले जाया गया।

15 मिनिट तक पुलिस कर्मियों और पूर्व मंत्री में बहस चलती रही। बाद में सिवनी मालवा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने सभा मंच पर पहुंचकर सरताज सिंह को पुलिसकर्मियों के ओर से रोके जाने की सूचना दी। जिसके बाद एसडीओपी सौम्या अग्रवाल के पास किसी अधिकारी का फोन आया उसके बाद सरताज सिंह को सभा मंच पर आने दिया गया।

जबकि सरताज सिंह ने पुलिसकर्मियों के जवानों को अपने बारे में बताया था। उसके बाद भी उनको रोका गया। इस संबंध में मीडिया को सरताज सिंह ने बताया कि सूची में मेरा नाम नहीं था, इसलिए मुझे रोका गया।

सिवनी मालवा के राजनैतिक गलियारों में सरताज सिंह को रोके जाने की चर्चा जोरों पर है। हर कोई दबी जबान में यह कह रहा है कि सरताज सिंह पूर्व मंत्री है और उनके साथ जो घटना आज हुई है वह बहुत ही निंदनीय है एक पूर्व मंत्री के साथ पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार ठीक नहीं है।

जिसको लेकर कांग्रेस भी मैदान में आ गई हैं व कांग्रेस नेताओं के ओर से 1 वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जा रहा है। जिसमें ये लिखा गया है कि -सिवनी मालवा में सीएम की सभा के मंच पर पूर्व मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह को जाने से रोक दिया गया। बीजेपी में वरिष्ठ नेता का इसी तरह से सम्मान किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+