मध्य प्रदेश में हर गरीब को मिलेगी छत, बनाई जाएगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना: सीएम शिवराज सिंह चौहान
CM Jan Awas Yojana News: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश के निर्धन आवासहीन परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि मेरी बहनों एवं भाइयों, आज हम फैसला कर रहे हैं आवास प्लस में जिनके नाम नहीं हैं, उन गरीबों के लिए "मुख्यमंत्री जन आवास योजना" बनाई जाएगी। जो नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे कर नई सूची में उन्हें जोड़ा जाएगा और उन सबको नि:शुल्क पक्का मकान देने का काम हमारी सरकार करेगी।
मंगलवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 77वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हम किसी भी गरीब को बिना छत के नहीं रहने देंगे। इसलिए हमने मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना बनाई। अब तक इस योजना में 1 लाख 22000 से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है। कुछ गरीब इस योजना से वंचित रह गए थे, जो अभी भी कच्चे घरों में रह रहे हैं। ऐसे लोगों को आवास प्लस योजना में जोड़ा जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का विस्तार किया जाएगा। अभी 4-5 पंचायतों में एक सीएम जनसेवा मित्र कार्यरत हैं। अब हम तय कर रहे हैं कि हर 50 परिवार में एक सीएम जनसेवा मित्र को रखेंगे, जो उन परिवार की चिंता करेंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के रूप में मध्यप्रदेश में सुशासन की एक नई क्रांति प्रवाहित हुई है। अभियान के प्रथम चरण में 83 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। अभियान के दूसरे चरण में 68 लाख 46 हजार से अधिक आवेदनों व 1 लाख 73 हजार से अधिक सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण हुआ है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहाँ सरकार ने विकास को त्योहार का स्वरूप दे दिया है। पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त, 2023 तक विकास-पर्व की लहर गाँव-गाँव और शहर-शहर चली है। विकास-पर्व के दौरान 45 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन संपन्न हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications