बेरोजगारी के चलते इंजीनियर बना सटोरी, IPL में क्रिकेट लाइन गुरु एप्लीकेशन के माध्यम से खिलाते सट्टा

भोपाल में क्राइम ब्रांच टीम ने मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से 19100 रुपये नगद जब्त किए।

भोपाल, 24 अप्रैल। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है। बेरोजगारी के कारण पढ़े लिखे नौजवान सट्टे जैसे गोरखधंधे में उतर रहे हैं। दरअसल, राजधानी में क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फोन में क्रिकेट लाइन गुरु एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खिलाते थे। क्राइम ब्रांच ने लाखों का लेखा जोखा व 2 मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। खास बात ये कि मुख्य आरोपी कपिल शर्मा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर चुका है। बेरोजगारी के चलते उसने सट्टा खिलवाना शुरू किया। वहीं दूसरा आरोपी राम अवतार ऑफ़ राजा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

बेरोजगारी के चलते इंजीनियर बना सटोरी

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस को करोंद चौराहे पर विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लड़के बालाजी धाम कॉलोनी एक फ्री में मोबाइल फोन से आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा लिख रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनके पास से सट्टा खिलाने का लेखा-जोखा, मोबाइल और 19100 रुपये जब्त किए।

आरोपी ऑनलाइन तरीके से खिलाते थे सट्टा

आरोपी ऑनलाइन तरीके से खिलाते थे सट्टा

Recommended Video

      EXCLUSIVE: Shivraj Singh Chauhan के MP में गरीबों को इलाज में लूट रहे अस्पताल | वनइंडिया हिंदी

      पुलिस ने बताया कि एक आरोपी कपिल शर्मा एम.टेक कर चुका है। उसे टेक्नोलॉजी में अच्छा ज्ञान है। दोनों आरोपी मोबाइल फोन में क्रिकेट लाइन गुरु प्लीकेशन के माध्यम से स्कोर व भाव देखकर सट्टा लगाते थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद और खुलासे की उम्मीद है।

      आपको बता दें आज टेक्नोलॉजी ने भी सट्टे की दुनिया में अपनी जगह बना ली है। सट्टा खिलाने वालों ने इसके सहारे पूरा तौर तरीका बदल दिया है पहले सट्टा बाजार फोन पर चलता था। और आज भी फोन पर ही चल रहा है। लेकिन अब सटोरी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलवा रहे हैं। इसके लिए ना तो भारत सरकार ने कोई नियम तय किया है और न ही कोई बंदिशे लागू की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+