BHEL कैंटीन में खाने के दौरान कर्मचारियों को होने लगी उल्टी, सब्जी में मिली इल्लियां, यूनियन ने किया हंगामा
भारत की बड़ी कंपनी बीएचएल की कैंटीन में खाना खाने के दौरान सब्जी में इल्लियां मिलने से कर्मचारियों को उल्टी होने लगी। इसके बाद कर्मचारियों की यूनियन ने हंगामा शुरू कर दिया।

Bhopal News: भोपाल बीएचएल (BHEL) कैंटीन में कर्मचारियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। दरअसल भेल की कैंटीन में लंच के दौरान कर्मचारी खाना खाने के बाद उल्टी करने लगे। इसके बाद कर्मचारियों ने सब्जी में मिली इल्लियां दिखाई और उसका वीडियो बनाया। यूनियन एआईबीईयू के अधिकारियों का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने कैंटीन का बना हुआ खाना खाया उन्हें उल्टियां शुरू हो गई।
यूनियन मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि कर्मचारियों के हंगामा करने के बाद अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी आ गए। उन्होंने सब्जी को हटाने के निर्देश देते हुए कैंटीन प्रबंधन को इस घोर लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई। यूनियन के महासचिव नारायण गिरी ने कहा कि इस प्रकार की घोर लापरवाही एवं निंदनीय घटना की पुनरावृति रोकने के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए। यूनियन और कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए महाप्रबंधक मानव संसाधन अविनाश चंद्र ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कैंटीन में व्यवस्था में सुधार करने एवं यूनियन प्रतिनिधि के साथ टीम गठित कर प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा।
BHEL कैंटीन में सस्ते में मिलता है कर्मचारियों को खाना
बीएचएल कर्मचारी सोनी ने बताया कि करुणा काल से पहले कैंटीन में खाना मात्र ₹3 में मिलता था। लेकिन कोरूना के समय कैंटीन बंद हो गई। उसके बाद यह शुरू हुई तो इसका रेट ₹22 कर दिया गया है। इसमें रोटी चावल, सब्जी और दाल मिलती है। यहां पर प्रतिदिन करीब 500 लोग खाना खाते हैं। अब 50 पैसे की चाय ₹2 में और नमकीन यानी समोसा और आलू बड़ा जैसे आइटम 50 पैसे की वजह तीन-तीन रुपए में हो गए हैं। इससे पहले स्टाफ कैंटीन होती थी। जिसमें ₹10 का बफेट होता था। इसमें तीन तरह की पूड़ी, रोटी 3 से 4 तरह की सब्जी, दाल चावल खीर और पापड़ समेत अन्य चीजें होती थी अब यह बंद है, यही कारण है कि जब खाने में इस तरह की लापरवाही मिली तो कर्मचारी भड़क गए और जमकर हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications