Bhopal News: संतान नहीं होने से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

Bhopal News: राजधानी भोपाल के सूखीसेवनिया थाना इलाके में एक पति-पत्नी बच्चा ना होने के कारण इस कदर डिप्रेशन में आ गए कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को शव देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बीती रात पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने स्पॉट पर पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मृतक नरेश गौड़ 36 साल का था और अपनी पत्नी के साथ जाहिरपीर गांव में रहता था। वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एक अधिकारी की कार चलाता था। 4 साल पहले उसकी शादी रीता ठाकुर से हुई थी दोनों की कोई संतान नहीं थी।

Due to not having children, husband and wife committed a major incident in Sukhi Se Maniya area

बच्चा नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच होते था झगड़ा

संतान नहीं होने के कारण दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। बुधवार की रात को परिजनों ने दोनों के शव को कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिए।मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार ने पंचनामा की कार्रवाई की। प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी का कारण संतान नहीं होने की बात सामने आई है। मामले की अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। दोनों बॉडी पीएम के लिए मर्चुरी भेज दी गई है।

देहात एसपी प्रमोद कुमार सैन ने मामले में जानकारी देते बताया कि सुसाइड नोट महिला की ओर से लिखा गया है। उसने पति के द्वारा शंका करना और परेशान करने की बातें लिखी है। इसकी सत्यता पता करने के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि पहले महिला ने फांसी लगाई होगी, यह देखने के बाद पति ने भी उसी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि महिला की शादी के बाद से ही पति से अनबन चल रही थी। उसने पति के खिलाफ केस भी लगा रखा था। डेढ़ महीने पहले ही पत्नी परिजनों के समझाने पर ससुराल वापस आई थी। इस बार भी दोनों के बीच नहीं पटी।

मृतक के भाई ने दी जानकारी

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उन्हें आत्महत्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। भाई-बहू और मां एक साथ रहते थे जबकि वह अकेले रहते हैं। मां ने उन्हें कॉल करके जानकारी दी थी कि नरेश और बहू गेट नहीं खोल रहे हैं। करीब 1 घंटे बाद में घर पहुंचे। तब पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर शव को देखा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+