डॉ. अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला : पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की जगह पब्लिक प्राइवेट कोऑपरेशन -डॉ. इकबाल
भोपाल। डॉ. अजय खरे स्मृति छठवीं व्याख्यानमाला जन स्वास्थ्य अभियान मध्य प्रदेश और मध्यप्रदेश ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आंचलिक विज्ञान केंद्र, श्यामला हिल्स, भोपाल में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में केरल राज्य योजना बोर्ड के सदस्य और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. बी. इकबाल ने कहा कि किस तरह स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य उद्योग बन गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की जगह पब्लिक प्राइवेट को-आपरेशन होना चाहिए और सार्वजनिक फायदे के उद्देश्य से होना चाहिए।

व्याख्यानमाला के विशेष अतिथि अमिताभ गुह ने दवाओं व मेडिकल उपकरण के कीमतों पर नियंत्रण की बात कही तथा इसकी राजनीति पर लम्बे संघर्ष से कुछ जीत हासिल हुआ उसके बारे में बताया। उन्होंने चेताया कि संगठनों के संघर्ष से 380 दवाओं को प्रतिबंधित किया गया था जिसकी जरूरत नहीं थी। वर्तमान में उस प्रतिबन्ध को खत्म कर उन दवाओं को फिर से बाजार में लाने की तैयारी चल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट युनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) वी. विजय कुमार ने की। मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के डॉ अरुण सक्सेना ने डॉ अजय खरे की संदेहास्पद दुर्घटना में मृत्यु की जाँच सीबीआई से करवाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन एसआर आज़ाद ने किया। मध्यप्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ माधव हसानी वक्ताओं व अन्य प्रतिभागियों का आभार प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications