Bhopal News: BU के कुलपति और कर्मचारियों की कलह पहुंची थाने, प्रोफेसर सुरेश जैन के खिलाफ शिकायत
Bhopal News: राजधानी भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय BU के कुलपति प्रोफेसर सुरेश जैन द्वारा बागसेवनिया थाने में कर्मचारियों की शिकायत के बाद कर्मचारी संघ विरोध में उतर आया है। बीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने थाने में आवेदन देकर कर्मचारियों की शिकायत निरस्त करने और कुलपति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कर्मचारियों ने अघोषित काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आचार संहिता के बीच हड़ताल पर कर्मचारियों के खिलाफ बीयू प्रशासन, आयोग से शिकायत की तैयारी कर रहा है। बीयू में परियोजना अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी को पूर्व में कुलपति प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन ने बर्खास्त कर दिया था। इस पर हाई कोर्ट ने त्रिपाठी को स्टे दे दिया हुआ है। और जहां चल रही है।

कुलपति जैन ने इसको लेकर लिपिक डी श्रीनाथ के खिलाफ थाने में शिकायत की है कि त्रिनाथ ने त्रिपाठी की नियुक्ति संबंधी नस्तियां, अभिलेख, दस्तावेज और फाइल है गुमा दी हैं या फिर नष्ट कर दी है इस शिकायत पर थाना प्रभारी ने श्रीनाथ को नोटिस देकर 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
आचार संहिता की उल्लंघन का लगा आरोप
नोटिस के आने के बाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरदेव सिंह ने कुलपति को एक ज्ञापन देकर 3 दिन में शिकायत वापस लेने के लिए कहा था। लेकिन ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने एक ज्ञापन में कुल गुरु पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। वहीं थाने में आवेदन देकर इस नियम विरोध कार्रवाई को निरस्त करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications