दिग्विजय बोले-कांग्रेस विधायकों को 25-35 करोड़ की घूस दे रही BJP, शिवराज ने दिया यह जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं। दोनों एक-दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने यह कहकर मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी कि भाजपा खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25-35 करोड़ में खरीदने का ऑफर दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा है कि झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की विपक्षी पार्टी भाजपा के शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा आदि ने मिलकर 15 साल तक प्रदेश को लूटा और अब कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग कांग्रेस विधायक को खुलेआम 25 से 35 करोड़ रुपए की रिश्वत ऑफर कर रहे हैं।
वहीं, दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। यह भी संभव है कि दिग्विजय सिंह यह सब झूठ बोलकर मध्य प्रदेश के मौजूद मुख्यमंत्री कमलनाथ को बलैकमेल करके अपना कद बढ़ाना चाहते हो। इसलिए वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications