ABVP ने लगाया आरोप, व्यापमं घोटाले की आंच अब कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तक पहुंची

महेंद्र ही थे सूत्रधार
एबीवीपी के पूर्व महासचिव विष्णु दत्त शर्मा ने आज कहा कि व्यापमं घोटाले का असली सूत्रधार महेन्द्रा है जिसको दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए नियुक्ति दी थी। आपको बता दे कि महेंद्रा को मुख्यमंत्री रहते सिंह ने वर्ष 1995 में नियुक्ति दी थी तथा वर्ष 1998 में उसे पदोन्नति भी प्रदान की। आपको बता दें कि महेंद्रा ही उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिनको व्यापमं से जुड़े डाटा तक पहुंचने की स्वतंत्रता थी।
जानकारी के मुताबिक एबीवीपी ने किया है कि वर्ष 1998, 1999, 2000 एवं 2001 में भी पीएमटी घोटाला हुआ, जिसके जनक महेन्द्रा ही थे और उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री सिंह ने दबा दिया था। इस
शर्मा ने यह भी दावा किया है कि व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी पंकज त्रिवेदी, धनराज यादव, भरत मिश्र, डॉ़ अजय शंकर मेहता एवं कई अन्य आरोपियों के वकील कांग्रेस प्रवक्ता अजय गुप्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications