कृषि कानूनों पर बोले शिवराज- राहुल गांधी को पता भी है कि गुड़ गन्ने के रस से बनता है या मशीन से निकलता है
रीवा। तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश के किसान आंदोलन जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है।
Recommended Video

रीवा में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी किसान कानूनों का विरोध कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी को यह पता भी नहीं होगा कि खेती क्या होती है। किसानी क्या होती है। गुड़ गन्ने से बनता है या मशीन से निकलता है। ज्वार का भुट्टा कैसे लगता है। इन सारे सवालों के जवाब राहुल गांधी के पास नहीं है।
इसके अलावा सीएम यह भी कहा सुनने में आया है कि किसान आंदोलन के समर्थन में दिग्विजय और कमलनाथ उपवास करने वाले हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने तो पाप किया है। इनको तो प्रायश्चित करना चाहिए। इन्हें भूखे रहना चाहिए उपवास के लिए बल्कि प्रायश्चित करने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications