MP: देखते ही देखते धारकुंडी झरने ने लिया विकराल रूप, भारी बारिश से आश्रम में आया सैलाब

सतना, 22 जुलाई। जिले के सीमाई क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले और झरने उफान पर आ गए, तेज बारसात का असर जिले वासियों की आस्था का केन्द्र धारकुंडी आश्रम में भी देखने को मिला।

Recommended Video

      MP: देखते ही देखते धारकुंडी झरने ने लिया विकराल रूप, भारी बारिश से आश्रम में आया सैलाब
      धारकुंडी आश्रम

      आश्रम से लगा हुआ झरना बारिश के चलते रौेद्र हो गया। झरने का बहाव इतना तेज हो गया कि देखते ही देखते आश्रम का कुंड लबालब हो गया और गुफा के रास्ते पानी आश्रम के अंदर समा गया।

      हालांकि स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए निकासी के उचित प्रबंध होने से आश्रम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने जानकारी ली कि 2 दिन से तेज बरसात तराई क्षेत्र में हो रही है। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्र के नदी-नाले भर चुके हैं।

      धारकुंडी आश्रम

      आश्रम के पास से बहने वाले झरने का पानी कुंड की ओर से निकल जाए इसके लिए गेट लगाया गया था, लेकिन अचानक पानी अंदर आने से वह टूट गया और पानी आश्रम की ओर आ गया। पानी की भयावहता का परिचय देता हुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है, जिससे हर कोई आश्चर्य चकित है कि यह सब कैसे हुआ।

      आश्रम के संत ने बनाया वीडियो

      बीती रात तेज बारिश के बाद धारकुंडी आश्रम का 1 अद्भुत नजारा सामने आया है। तेज बारिश के बाद धारकुंडी आश्रम स्थित झरना उफान पर आ गया, पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि पूरे आश्रम में चारों तरफ पानी समा गया।

      इस मौके का वीडियो 1 संत ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बीती शाम का बताया जा रहा है, हालांकि आश्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है लिहाजा पानी के तेज बहाव के बावजूद किसी प्रकार की घटना होने की जानकारी नहीं है।

      धारकुंडी आश्रम

      सतना मुख्यालय से लगभग 71 किलोमीटर की दूरी पर मझगवां विकासखंड स्थित धारकुंडी आश्रम प्रकृति की मनोरम छटा के बीच है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक और धर्मावलंबी अपने आप को स्वर्ग जैसे नजारे के बीच पाते हैं। विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित धारकुंडी में प्रकृति का 1 अलग ही शानदार सौंदर्य देखने को मिलता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+