MP News: धार को मिली पीएम मित्र पार्क की सौगात, CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोड केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने धार जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार के मध्य'पीएम मित्र पार्क'के लिए MoU साइन किया गया।

Dhar got gift of PM Mitra Park CM Shivraj and Minister Piyush Goyal laid foundation stone

MP KI News: सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को धार जिले के गंधवानी में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने देश के 7 राज्यों में 4,445 करोड़ रुपए की लागत से 7 पीएम मित्र पार्क बनाने की घोषणा की है। यह उनमें से एक पार्क है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 एक विजन (फॉर्म टू, फाइबर टू, फैक्ट्री टू, फैशन टू, फॉरेन) को साकार करने के लिए इन पार्कों को स्थापित किया जा रहा है धार जिले के भैंसोला में लगभग 1563 एकड़ भूमि पर पीएम मित्र पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके पहले दोनों नेता 'मुख्यमंत्री लाडली बहना' सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 4 हजार 12 पट्टा वितरण किए। साथ ही 417 करोड़ 42 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। गोयल ने अपने इस दौरे पर उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन भी किए।

एमपी को मिलेगा यह लाभ

इस पार्क के विकास में केंद्र सरकार दो चरणों में 500 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करेगी। पार्क में मध्य प्रदेश की औद्योगिक संवर्धन नीति में मिलने वाले समस्त लाभ उपलब्ध होंगे। साथ ही केंद्र सरकार 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाली इकाइयों को टर्नओवर का 3% 3 वर्षों तक प्रदान करेगी। इस पार्क के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश शासन के मध्य एक एसपीवी का गठन किया जाएगा, जिसमें राज्य शासन की स्थित यार 51% एवं केंद्र सरकार की सरदारी 49% होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने धार जिले के गंधवानी में आयोजित कार्यक्रम में बरखेड़ा तालाब मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत ₹199.81 करोड़ लागत से निर्मित बांध का लोकार्पण और ₹90 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+