Shivraj : धनतेरस पर CM शिवराज ने पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिक के साथ खरीदा चांदी का सिक्का और बर्तन

धनतेरस 2022 पर सीएम शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ भोपाल के न्यू मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे और यहां एक चांदी का सिक्का खरीदा है।

दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ भोपाल के न्यू मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे और यहां एक चांदी का सिक्का खरीदा है। साथ ही साथ लोगों को बधाई संदेश भी दिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में सीएम शिवराज ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि जिनके माता-पिता COVID19 में नहीं रहे, ऐसे बच्चों के साथ वे कल दिवाली मनाएंगे। उन्होंने बाकी जिलों में भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके साथ दीपावली मनाएं।

 सीएम शिवराज ने धनतेरस पर चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदें

सीएम शिवराज ने धनतेरस पर चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदें

दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस पर राजधानी भोपाल के बाजार गुलजार हैं। लोग जमकर धनतेरस पर खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ खरीददारी करने न्यू मार्केट रोशनपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां से चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदे इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील की कि दिवाली पर हम भारत में स्व सहायता समूहों की बहनों द्वारा बनाई चीजें ही खरीदें, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके, वह प्रगति कर सकें। सीएम ने कहा कि मेरी कोशिश है कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से अलग- अलग काम द्वारा हर महिला की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपये महीने हो।

भारत की परंपरा है धनतेरस के दिन कुछ न कुछ बर्तन खरीदें : CM

भारत की परंपरा है धनतेरस के दिन कुछ न कुछ बर्तन खरीदें : CM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आज चारो तरफ आनंद और उल्लास का वातावरण है। बाजारों में खरीददारों की भीड़ है, चेहरे पर चमक है, आज धनतेरस है। भगवान धन्वंतरि के चरणों में प्रणाम। वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। सब स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, निरोग रहें, सबका मंगल एवं कल्याण हो।

सीएम ने कहा कि भारत की परंपरा है कि धनतेरस के दिन हम कुछ न कुछ बर्तन खरीदते हैं। उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए कई वर्षों से अपने परिवार के साथ चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदते आ रहा हूं। ये अद्भुत हमारी सनातन परंपरा है। हमारी परंपरा, हमारे जीवन मूल्य, हमारी संस्कृति उसका पालन करना हम सबका कर्तव्य है। उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज बर्तन भी खरीदे और गणेश जी-लक्ष्मी के चित्र सहित चांदी का सिक्का भी लिया।

चारों तरफ मुझे आनंद और उल्लास : CM शिवराज

चारों तरफ मुझे आनंद और उल्लास : CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि आज बाजार में कई भाई-बहन भी मिले, उन्हें धनतरेस की शुभकामनाएं भी दीं। चारों तरफ मुझे आनंद और उल्लास नजर आ रहा है। आज मध्यप्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) के हाथों 4.51 लाख गरीब भाई-बहनों ने गृह प्रवेश किया है, उनको भी शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता को भी बधाई। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

अनाथ बच्चों के साथ सीएम मनाएंगे दिवाली

अनाथ बच्चों के साथ सीएम मनाएंगे दिवाली

सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वे कल उन बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे,जिनके माता-पिता COVID19 में नहीं रहे। कोई भी बच्चा मध्यप्रदेश में हमारे रहते अनाथ नहीं रह सकता। इसलिए कुछ और बच्चे आ रहे हैं। उनके साथ उल्लास के साथ दीपावली मनाऊंगा। सीएम ने कहा कि बाकी जिलों में भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके साथ दीपावली मनाएं। उनको उपहार देंगे। उनके साथ भोजन करेंगे। उनको यह अहसास नहीं होने देंगे कि वह अकेले हैं।

फेमस पान की दुकान पर पान का आनंद भी लिया

फेमस पान की दुकान पर पान का आनंद भी लिया

हर साल की तरह इस साल भी से भी शिवराज ने नी मार्केट में धनतेरस पर खरीदारी के दौरान न्यू मार्केट की फेमस पान की दुकान पर पान का आनंद भी लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि खुशियां बांटे, दीपावली के पावन पर्व पर अगर आसपास कोई गरीब, कोई ऐसा बेटा-बेटी जिसके माता-पिता नहीं हैं, उनको वो अपनाएं। उनके साथ खुशियां बांटे, क्योंकि खुशिया बांटने से और बढ़ती है। हम लोगों के होते हुए कोई भी बेटा-बेटी बिना पालक के कैसे रह सकता है। इस अवसर पर मुझे बादल फिल्म के गाने की वो पंक्तियां याद आती है। 'अपने लिये जिये तो क्या जिये, तू जी, ऐ दिल, ज़माने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+