Bhopal News: खटलापुरा मंदिर के पुजारी मनोज उर्फ मन्नू के खिलाफ श्रद्धालुओं ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के आरोप
Bhopal Temple News: राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध खटलापुरा मंदिर के पुजारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। जहांगीराबाद स्थित खटलापुरा मंदिर के पुजारी मनोज कुमार उर्फ मन्नू के खिलाफ मंदिर समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 8 महीने से मनोज कुमार ने कोई हिसाब-किताब नहीं दिया है। इसके अलावा मन्नू पुजारी पर श्रद्धालुओं ने भी आरोप लगाए है।
संस्थापक सदस्य और कोषाध्यक्ष सुमर जैन ने बताया कि मनोज कुमार उर्फ़ मन्नू खटलापुर मंदिर में किराएदार के रूप में रहता है। लेकिन मनोज ने मंदिर नियमों का उल्लंघन किया है। मंदिर में होने वाले खर्च और चढ़ावा का हिसाब उसने अब तक कोषाध्यक्ष को नहीं दिया है। पिछले 8 महीने से ऐसा ही चला आ रहा है। वह अपने हिसाब से बिना अध्यक्ष और सचिव की अनुमति के पैसों को खर्च कर देता है।

समिति के अध्यक्ष महेश चौरसिया ने बताया कि मनोज उर्फ मन्नू आपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ कर किरादार के रुप में हनुमान जी की सेवा करता है। लेकिन मनोज द्वारा नशीला गुटका खाकर पूजा करने से धर्म-प्रेमी बंधुओ की धार्मिक भावना लगातर नशीला गुटकर खाकर ठेस पहुंच रही है। जहांगीराबाद थाने में इसे लेकर शिकायत भी की गई है। हालांकि अब तक जहांगीराबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मनोज ने पिछले 10 साल से मंदिर समिति को किराए नहीं दिया है।
बता दे राजधानी भोपाल के पुलिस हेड क्वार्टर के पास स्थित खटलापुरा मंदिर छोटे तालाब के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर उसे समय सुर्खियों में आया जब गणेश विसर्जन के समय नाव डूब जाने से नाव में सवार एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हर साल यहां पर गणेश और दुर्गा उत्सव के समय प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications