MP: सस्ता होने के बावजूद कई जिलों में महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल, जानें अपने जिले का दाम
भोपाल, 7 जुलाई: देश भर में कच्चे तेल की कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है। 7 जुलाई गुरुवार को फिर से कच्चे तेल के दाम में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि मध्य प्रदेश में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राहत जारी है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर से मिल रहा है, यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति 1 लीटर और डीजल की कीमत 79. 74 रुपए प्रति 1 लीटर है। मुंबई में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां पर पेट्रोल की कीमत 111.30 रुपये प्रति लीटर देखी गई। मध्यप्रदेश में भी कुछ जिले ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक पर मिल रहा है।

पेट्रोल की कीमतों में गिरावट
आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई है, फिर भी पेट्रोल के दाम अन्य राज्यों के अपेक्षा अधिक है। आज पेट्रोल की कीमत 109.56 रुपये प्रति लीटर है। 94.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। रीवा, सागर, सीहोर, सिओनी, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, और विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इस जिले में इतनी कीमत
वहीं शहडोल और बालाघाट पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति 1 लीटर से भी अधिक है। तो वही रीवा जिले में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 112.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य जिओ की बात करें तो भोपाल,हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन,देवास, ग्वालियर, रतलाम, सागर, सीहोर और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जो मध्य प्रदेश में सबसे सस्ता है। इसके अलावा बाकी जिला में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications