MP NEWS : आधी रोटी खा कर किया प्रदर्शन, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी
जेपी अस्पताल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को आधी रोटी खा कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार जितना वेतन दे रही है उससे आधा पेट ही भर पा रहा है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज सुबह जेपी अस्पताल में कर्मचारियों ने आधी रोटी खा कर ही प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार जितना वेतन दे रही है उससे आधा पेट ही भर पा रहा है,इसलिए आज आधा रोटी आधा पेट भर कर प्रदर्शन किया गया है। हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं।

जेपी अस्पताल समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लीनिक में बच्चों को लगने वाला टीका नहीं लग सका इसके अलावा अन्य कामों पर असर पड़ने लगा है। स्वास्थ विभाग समय चिकित्सा और आयुष की टीम विधाओं की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवाएं देने वाले अलग अलग कैडर के तमाम कर्मचारी संगठनों ने स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ बनाकर 41 सूत्री मांग रखी है।
यह संविदा कर्मचारी हुए शामिल
नियमितीकरण की मांग को लेकर अलग-अलग योजनाएं जैसे मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मनरेगा, मनरेगा अभियंता, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, कृषि विभाग शहरी आजीविका मिशन अध्यक्ष, आजीविका मिशन संघ, वाटर शेड मिशन, हेडपंप टेक्नीशियन, पीएम आवास योजना के हजारों संविदा कर्मचारी शामिल हुए।
नहीं मानी गई मांगे तो जारी रहेगा आंदोलन
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अगर जल्दी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सीएम शिवराज को 50 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया। और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पतालों में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
अब देखना होगा कि शिवराज सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को कब तक पूरा करती है, लेकिन जिस तरह से वे एक के बाद एक प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं तो आने वाले दिनों में 2023 विधानसभा चुनाव भी होना है, ऐसे में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की यह चुनौती सरकार के लिए एक मुसीबत खड़ी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications