मध्य प्रदेश : कोरोना महामारी के कारण चार हजार कैदियों की पैरोल 60 दिन बढ़ाने का फैसला
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नहीं ले रहा है। कोरोना महामारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की शिवराज सिंह चौहान सरकार कई फैसले रहे रही है। अब कैदियों की पैरोल अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए 4000 कैदियों को दी गई पैरोल को 60 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के गरीब लोगों का पैसा लूटकर जघन्य अपराध किया है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications