MP News: दतिया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत

Datia Accident: दतिया जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहन गांव में मंगलवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पण्डोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को भांडेर सिविल अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भिंड जिले के बेलमा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद जाटव (54) और उनके छोटे भाई हरगोविंद जाटव के रूप में हुई है।

datia road accident two real brothers incident unknown vehicle

देवताओं को लेने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई मंगलवार दोपहर भांडेर तहसील के भिटारी गांव गए थे। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर घर में जवारे बोने के बाद देवताओं को लाने के लिए वे वहां पहुंचे थे। शाम को लौटते समय जब वे सोहन गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रात के अंधेरे में सड़क किनारे दोनों भाइयों को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय युवक केश कुमार चतुर्वेदी ने मानवता दिखाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्गा प्रसाद और हरगोविंद जाटव खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों भाइयों की अचानक मौत से बेलमा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पण्डोखर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+