Singrauli News: ट्रैफिक सिग्नल पर युवक करने लगा स्टंट, तो थम गया पूरा traffic, देखिए वायरल Video
सिंगरौली, 11 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले सिंगरौली के बैढ़न ट्रैफिक सिग्नल पर एक व्यस्त चौराहे पर अजीब नजारा देखने को मिला है। जहां एक युवक अचानक बीच सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल पर आकर स्टंट करने लगा। रेड लाइट के सामने खड़े लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सब हैरान थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह क्या हो रहा है।

बैढ़न ट्रैफिक सिग्नल पर कर रहा था स्टंट
जिले के बैढ़न में जब ट्रैफिक सिग्नल रेड हो गया था और जेब्रा क्रासिंग के लिए ग्रीन सिग्नल हो गया था। उसी समय अचानक 1 युवक जेब्रा क्रासिंग पर खतरनाक स्टंट करने लगा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस युवक के साथ कोई भी घटना हो सकती थी। इसके अलावा वहां से गुजरने वाले लोग भी घटना का शिकार हो सकते थे।
Recommended Video

कुछ महीने पहले इंदौर में भी युवती ने की थी हरकत
कुछ महीने पहले इंदौर में भी एक युवती ने ऐसी हरकत की थी, उसके बाद उसकी जमकर आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर भी इस युवती की जमकर किरकिरी हुई थी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक्शन लिया था। हालांकि बाद में माफी मांगने पर इंदौर पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया था।

फेमस होने के लिए कर रहा था स्टंट
पहले तो वाहन पर मौजूद लोग समझे कि यह युवक कोई ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि यह महज फेमस होने के लिए वीडियो बना रहा है और ऐसी हरकत कर रहा था। इसके बाद वहां मौजूद यातायात पुलिस भी देखती रही। पुलिस ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की मूकदर्शक बनी रही।

हो सकती है कार्रवाई
अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिले के बड़े पुलिस अफसरों तक पहुंच गया है। अब इस स्टंट बाज को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। यह युवक अपनी जान खतरे में डालकर लोगो के सामने ऐसा खतरनाक स्टंट कर रहा था। इससे वाहन चालक को भी काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications