पंडित प्रदीप मिश्रा के संविधान को बदलकर हिन्दू राष्ट्र बनाने के बयान पर भड़के दलित संगठन

सीहोर वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान कहा कि सोने की चिड़िया को अब सोने का शेर बनाना है। संविधान को बदलो। हम को हिंदू राष्ट्र बनाना है। इस बयान के बाद दलित संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया।

भोपाल, 8 मई। सीहोर वाले प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों कथा से ज्यादा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर डाली। उन्होंने ये बात शुक्रवार को नर्मदा पुरम में कथा सुनाने के दौरान गीत के माध्यम से की। उनका कहना है कि वह संविधान को बदलकर हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, इस बात के लिए वे लोगों को जागरूक करेंगे।

पंडित मिश्रा बोले- सोने की चिड़िया को सोने का शेर बनाना है

पंडित मिश्रा बोले- सोने की चिड़िया को सोने का शेर बनाना है

नर्मदा पुरम में 3 से 9 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा लोगों को भगवान शिव की महिमा के बारे में बता रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों से कहा कि " सोने की चिड़िया को अब सोने का शेर बनाना है। संविधान को बदलो हम को हिंदू राष्ट्र बनाना है। ओ जय हो हिंदुस्तान.. मेरे प्यारे हिंदुस्तान।

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध

मध्य प्रदेश में कई दलित संगठनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। मिश्रा के संविधान बदलने की बात से भीम आर्मी के कार्यकर्ता और कई दलित संगठनों के लोग नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है।

पुतला दहन की दी चेतावनी

पुतला दहन की दी चेतावनी

पंडित मिश्रा का संविधान बदलने वाला वीडियो सामने आने के बाद दलित संगठनों में आक्रोश है। 14 मई को आष्टा में दलित समाज उनका बहिष्कार कर पुतला दहन करेगा। साथ ही प्रशासन से उनकी गिरफ्तारी की मांग भी करेगा। वहीं, संजय अंबेडकर ने कहा कि पंडित मिश्रा ने भारतीय संविधान का अपमान किया है। उन्होंने भारतीय संविधान को बदलने की बात कही है, ये देशद्रोह का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे में पंडित मिश्रा ने माफी नहीं मांगी तो उनका पुतला दहन किया जाएगा।

भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ पंडित मिश्रा के समर्थक पहुंचे थाने

भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ पंडित मिश्रा के समर्थक पहुंचे थाने

कथावाचक पंडित मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर सीहोर में बड़ी संख्या में लोग कोतवाली परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने इस तरह की बातें करने वाले संगठन के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

आपको बता दें इससे पहले भी कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कई बयानों के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं

  • 5 अप्रैल 2022 को रायसेन में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि शिवराज के राज में शिव कैद में है, तो फिर से फिर उनका राज किसी काम का नहीं।
  • इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने परीक्षा में पास होने के लिए भगवान शिव के लिंग पर बेल पत्ती पर शहद लगाकर पूजा-अर्चना करने के लिए कहा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+