IPS सचिन अतुलकर की आईडी बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीएस सचिन अतुलकर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने चित्रकूट से गिरफ्तार किया।

भोपाल, 2 जून। भोपाल साइबर की पुलिस ने के अच्छे जालसाज कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। जो एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर की फ़र्ज़ी आईडी बनाकर एक बच्ची का फोटो लगाकर बीमारी के नाम पैसे मांग रहा था। आरोपी ने बताया कि एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर के नाम से बनी आईडी के जरिए अब तक वो 40 से 50 हज़ार रुपये ठग चुका है। आरोपी का नाम संतोष गुप्ता है जो सतना चित्रकूट का रहने वाला है। संतोष 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी संतोष को यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले कई सेलिब्रिटी और अधिकारियों के नाम पर आईडी बनाकर ठगी कर चुका है पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

IPS सचिन अतुलकर की आईडी बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी सेलिब्रिटी और अधिकारियों की बनाता था आईडी

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कई सेलिब्रिटी और अधिकारियों की आईडी बनाई है। इसी तरह से उनके परिचितों और आम जनता से किसी भी तरह के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने मदद वाले फोटो का उपयोग कर वे पैसे मांगता था। इस तरह उसने कई बार लोगों के साथ धोखाधड़ी की और लोग भावनाओं में बहकर उस अकाउंट में पैसे डाल देते थे। ऐसा ही उसने कुछ दिन पहले आईपीएस सचिन अतुलकर का फोटो डालकर लोगों से गुहार मांग की थी और करीब 50 से 60 हजार रुपये लोगों ने अकाउंट में डाल भी दिए थे।

ठगी करने वाले आरोपी को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर भी बना चुका है आरोपी आईडी

बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले प्रसिद्ध एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर भी आरोपी ने आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है वही इस पूरे मामले में पुलिस और भी पूछताछ कर रही है आखिरकार उसने कितने लोगों के नाम पर आईडी बनाई और अभी तक कितने रुपए की धोखाधड़ी की है आरोपी को पुलिस ने सतना के चित्रकूट से गिरफ्तार किया है आरोपी बारहवीं तक पढ़ा हुआ है। और उसका नाम संतोष गुप्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+