Bhopal News: इस्लामिक संगठन HuT से जुड़े 16 संदिग्ध आतंकियों में से 10 को कोर्ट ने 24 मई तक रिमांड पर भेजा

एमपी और तेलंगाना से गिरफ्तार किए गए 16 संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को एटीएस ने कोर्ट में पेश किया जहां 16 में से 10 आरोपियों को कोर्ट ने वापस रिमांड पर सौंप दिया है।

Court remands 10 out of 16 suspected terrorists belonging to radical Islamic organization HuT

Bhopal HuT News: मध्य प्रदेश के कई शहरों और हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन HuT से जुड़े के 16 संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को एटीएस की टीम ने कोर्ट में पेश किया। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड(ATS) की टीम सभी संदिग्ध आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल कोर्ट लेकर पहुंची। जहां पेशी के बाद कोर्ट ने 16 में से 10 आरोपियों को पूछताछ के लिए वापस ATS को रिमांड पर सौंप दिया। वहीं 6 संदिग्धों को जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों को अपर सत्र न्यायधीश रघुवीर पटेल की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां एटीएस ने कोर्ट से और अधिक पूछताछ के लिए इनकी रिमांड मांगी। वहीं बचाव पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। उसका तर्क था कि अभी तक ली गई रिमांड में एटीएस इनसे कुछ खास नहीं उगला पाई है, इसलिए इनकी रिमांड नहीं बढ़ाई जाए, लेकिन कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली। अब 24 मई को इन सभी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मोहम्मद सलीम को फिर से रिमांड

कई दिनों से भोपाल सहित देश में सुर्खियां बने संदिग्ध आतंकी मोहम्मद सलीम ( सौरभ) को कोर्ट ने जेल भेज दिया। दरअसल सौरभ ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। उसके पिता ने जाकिर नाइक और उसके आदमी डॉक्टर कमाल पर सौरभ ब्रेनवाश करने का आरोप लगाया था।

सलीम के पिता का दावा संघ की शाखा में जाता था सौरभ

हैदराबाद से पकड़ाया मोहम्मद सलीम मूलता बैरसिया का रहने वाला है। उसके पिता अशोक जैन ने बताया कि जब उनका बेटा 12वीं क्लास में था। तब उसकी अलमारी में उन्होंने संघ की शाखा की नेकर और सफेद शर्ट रखी हुई देखी थी। इस पर उन्होंने अपने बेटे से पूछा था कि क्या वे संघ में शाखा में जाता है। इस पर सौरभ ने उन्हें बताया था कि हां संघ की शाखा में जाता है। इसके बाद जब आगे की पढ़ाई करने लगा तो उसका शाखा में जाना बंद हो गया। बाद में नौकरी के दौरान वे डॉ कमाल के संपर्क में आया। अशोक जैन का आरोप है कि उनके बेटे पर दबाव बनाकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया।

इन 10 को सौंपा रिमांड पर

यासिर खान, सैयद सामी रिजवी, दानिश अली, मोहम्मद आलम, खालिद हुसैन, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद अब्बास, अब्दुल रहमान, जुनैद और सलीम को रिमांड पर भेजा गया है। बतादे इन सभी पर कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन इस उत्तर से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।

तीन ट्रेनिंग कैंप पर दबिश

एमपी एटीएस ने इन संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश करने से पहले तीनों स्थानों पर दबिश भी दी। देश में आतंकी की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब तहरीर (एचयूटी) भोपाल के पास स्थित बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के पास ट्रेनिंग करता था। यहां पर इसके सदस्य पिछले कई सालों से कैंप लगा रहे थे। इन कैंप में बकायदा हथियारों के साथ जाते थे। एटीएस ने अचारपुरा और भोजपुर के पास स्थिति तीन ट्रेनिंग कैंप पर दबिश दी है।

अचारपुरा ट्रेनिंग कैंप के पास एक आलीशान फार्महाउस भी मिला

अचारपुरा ट्रेनिंग कैंप के पास एक आलीशान फार्महाउस भी मिला है इसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। एटीएस को आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि वह अचारपुरा और भोजपुर के पास उन्होंने अपना ट्रेनिंग कैंप बनाया था। इनके भोपाल और रायसेन में तीन कैंप थे। अचारपुरा की पहाड़ी पर एक फॉर्म हाउस बना हुआ है, जिसे भी वह कभी-कभी उपयोग में लाते थे। बता दे अचारपुरा वही जगह है, जहां पर कुछ साल पहले ही सिमी आतंकियों को एनकाउंटर हुआ था। यह भोपाल के पास का औद्योगिक क्षेत्र भी है।

10 मई को सभी को लिया गया था हिरासत में

गौरतलब है कि एमपी ATS ने मंगलवार (10 मई 2023) को दबिश मार देकर HUT (हिज्ब उत् तहरीर) नाम के आतंकी संगठन से जुड़े 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। ये छापेमारी भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से हुई थीं। UAPA की धाराओं में गिरफ्तार इन आरोपितों के पास से तकनीकी उपकरण, देश विरोधी दस्तावेज, कट्टरपंथी साहित्य और हथियार भी बरामद हुए थे। इस संगठन के लोग आम लोगों के बीच कंप्यूटर इंजीनियर, टेक्नीशियन, टीचर, व्यवासायी, जिम ट्रेनर, कोचिंग सेंटर संचालक, ऑटो ड्राइवर, दर्जी आदि रूपों में घुल-मिल कर अपनी हरकतों को अंजाम देते हैं।

पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि भोपाल के जिम ट्रेनर यासिर खान ने भी एक हिंदू लड़की से शादी कर के उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। इन सभी के अलावा गिरफ्तार लोगों में 2 अन्य ऐसे हैं जिनकी पत्नी पहले हिंदू थीं और बाद में उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। फिलहाल एटीएस अभी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+