Bhopal: फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर कोलार में कारोबारी के घर से दंपत्ति ने उड़ाए जेवरात सहित ₹50 लाख, खुलासा
राजधानी भोपाल पुलिस ने ऐसे शातिर चोर दंपत्ति का खुलासा किया है, जो पहले संपन्न परिवारों से दोस्ती करते फिर मौका देखकर उनके घर से लाखों रुपए का चूना लगा थे।

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर शातिर चोर दंपत्ति ने पहले तो फरियादी से दोस्ती की फिर शातिराना ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल आरोपी मिया-बीबी ने फिल्म बंटी-बबली की तर्ज पर एक कारोबारी के घर से नगदी सहित 50 लाख रुपए का सोना उड़ा लिया। इस मामले में दंपत्ति की नाबालिग बेटी को भी अभिरक्षा में लिया गया।
Recommended Video
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने भोपाल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दंपत्ति फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पहले दोनों मियां बीवी संपन्न परिवारों से दोस्ती करते फिर उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस वारदात को सुलझाने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज देखे गए। घर में काम करने वाले नौकर से लेकर आने-जाने वालों से तक पूछताछ की गई। पुलिस ने करीब 20 संदेहियों लोगों से पूछताछ की। पत्नी की सहेली से पूछताछ की गई। उसके बताए गए समय का सीसीटीवी फुटेज से मेल करने पर समय अलग मिला। करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ के बाद महिला ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पूरा मामला विस्तार से जानिए
डीसीपी जोन-4 विजय खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राजहर्ष कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह परमार बड़े ठेकेदार है। 25 मई को वह किसी काम से दिल्ली गए थे। घर में पत्नी रागिनी भतीजी व दो माह का बेटा था। 29 मई को घर वापस लौटने पर उन्होंने अलमारी में रखा सेफ लॉकर चेक किया तो वे गायब था। इस लॉकर में नगदी सहित करीब 50 लाख रुपए के जेवर रखे हुए थे। पत्नी से पूछने पर उसने बताया कि वह लोग 26 मई को सुबह 11:00 बजे अपनी दोस्त जय लक्ष्मी और रेखा राय के घर गई थी और शाम को 7:30 बजे घर आ गई थी। घर में लगे सारे ताले भी सुरक्षित थे। अनुमान लगाया गया कि किसी ने नकली चाबी से घर का ताला खोलकर चोरी की है।
कैमरों की मदद से पकड़ाए आरोपी
इस मामले में करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर संदेह के आधार पर जयलक्ष्मी से पूछताछ की गई। फुटेज में जाया के बयान विरोधाभासी हो रहे थे। लंबी पूछताछ के बाद उसने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पैलेस आरचेंड कोलार के रहने वाले 47 वर्ष रूपेश राय और उसकी पत्नी 40 वर्षीय जयलक्ष्मी उर्फ रेखा को गिरफ्तार कर लिया।
50 रुपए का सामान भी बरामद
पुलिस ने चोरी की गए 20 तोले का हार, एक मंगलसूत्र, तीन तोले की एक सोने की चेन, एक फ्लावर रिंग एक तोला, चार सोने के कंगन 8 तोला, दो नए ईयर रिंग, अन्य जेवरात सहित करीब 17 लाख 18 हजार नगद बरामद किए है। साथ ही घटना में इस्तेमाल स्कूटर को भी जब किया गया।
आरोपियों के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति
डीसीपी विजय खत्री ने बताया कि आरोपी राय दंपत्ति के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति,जबकि उनके पास व्यवसाय नहीं है। उनके पॉश कॉलोनी में लगभग 3 करोड़ों पर की कीमत के दो बंगले है। रुपेश राय क्रिप्टो करेंसी में एक करोड़ पर की ठगी करने के मामले में जेल भी जा चुका है। जयलक्ष्मी ने पहली शादी मुंबई में सुरक्षा गार्ड से की थी। बाद में उसे छोड़कर रुपेश के साथ रहने लगी। रूपेश ने पहले फरियादी जितेंद्र से दोस्ती की थी। इसके बाद अपनी पत्नी को उसकी पत्नी से मिलवाया था। जांच में सामने आया कि दंपत्ति अभी तक कई वारदात को अंजाम दे चुके है। उनसे पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications