Bhopal Nagar Nigam : BJP के प्रदेश प्रवक्ता के साथ पुराने भोपाल का भ्रमण करेंगे निगम अधिकारी
भोपाल नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने पुराने भोपाल में भी सिटी फारेस्ट के लिए प्रस्तावित स्थानों के नाम मांगे हैं। नामों के तय होते ही नगर निगम के अधिकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी के साथ पुराने भोपाल
नगर निगम द्वारा कलियासोत, एयरपोर्ट और बुलेवर्ड स्ट्रीट की तरह अब पुराने भोपाल में सिटी फारेस्ट बन सकते हैं। दरअसल नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने पुराने भोपाल में भी सिटी फारेस्ट के लिए प्रस्तावित स्थानों के नाम मांगे हैं। नामों के तय होते ही नगर निगम के अधिकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी के साथ पुराने भोपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान तय स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधे लगाने का काम शुरू होगा और भविष्य में सिटी फारेस्ट को स्वर्ण जयंती पार्क की ही तरह विकसित भी किया जा सकता है। दरअसल भाजपा नेता केसवानी ने पुराने भोपाल में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर पुराने भोपाल में भी पूरे शहर की तरह सिटी फारेस्ट बनाने की बात कही है। भाजपा नेता के पत्र पर संज्ञान लेकर पुराने भोपाल में भी ऐसे स्थानों काे चिन्हित करने को कहा है। जहां पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा सके।

पुराने भोपाल में सबसे अधिक है प्रदूषण की संख्या : पुराने भोपाल में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और जनसंख्या घनत्व के कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। मुख्य रूप से हमीदिया रोड, बैरसिया रोड, करोंद, भारत टाकीज और पुल बोगदा पर वाहनों के दबाव अधिक रहता है। केसवानी ने पुराने भोपाल में नारियलखेड़ा, यूनियन कार्बाइड परिसर, ईदगाह, बड़ा बाग में पौधे लगाने का प्रस्ताव निगम कमिश्नर काे दिया है। इसके अलावा पुराने भोपाल में जलाशयों के किनारों पर भी जहां पौधे लगा सकें। वहां पौधे लगाने की बात पत्र में लिखी है।

निगम अधिकारियों के साथ करेंगे सर्वे :पुराने भोपाल मेंं विकास लगभग थम गया है और यहां की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे में यहां के लोगों को भी सभी सुविधाएं मिलें और अतिक्रमण पर लगाम लगे। इसको लेकर हमने अपने स्तर पर तैयारी शुरू की है। हम लोग संस्था सेवा के माध्यम से नगर निगम अधिकारियों के साथ पुराने भोपाल का सर्वे करेंगे, जो स्थान उपयुक्त होंगे वहां सिटी फारेस्ट बनाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications