Bhopal News: कोरोना के मरीज बढ़े, ट्रैवल हिस्ट्री से पता चला दूसरे राज्यों से आया कोरोना, सावधानी जरूर बरते

Bhopal news: राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एक मरीज की उम्र 58 साल है और दूसरे मरीज की उम्र 23 वर्ष है। इससे दो दिन पहले भी एक मरीज मिला था। इस तरह भोपाल में अब कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

दोनों ही हाल ही में किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे थे। लक्षण आने पर अस्पताल पहुंचे और अपना कोरोना टेस्ट कराया जो की पॉजिटिव आया दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है।

Corona patients increased, travel history revealed that Corona came from other states, be careful

बताया जा रहा है कि आज कुल 26 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों ही संक्रमितों को कोरोना वैक्सीन का प्री कॉशन डोज लग चुका है। इसे कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के समय लगाया गया था।

जीएमसी में शुरू नहीं हुई जांच

इधर गांधी मेडिकल कॉलेज में अभी तक वायरोलॉजी लैब में कोविड टेस्ट शुरू नहीं हुआ है। इससे हमीदिया अस्पताल की लापरवाही उजागर हो रही है। भोपाल इंदौर और जबलपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। यही कारण है कि सभी जिला अस्पतालों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दो दिन पहले जेपी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण भी किया गया।

बुजुर्ग रहे सावधान

  • अगर जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और कोई बीमारी है तो वह कोरोना के नए वेरिएंट से सावधान रहे।
  • कोई लक्षण है तो ऑक्सीजन लेवल जांच करवा ले। ऑक्सीजन का लेवल गिरता है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
  • टेली मेडिसिंस की मदद ले सकते हैं।
  • बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो तो परामर्श अवश्य लें।
  • लगातार 100 डिग्री से ज्यादा फीवर रहता है तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • सांस लेने में दिक्कत आ रही है और सीने में लगातार दर्द और दबाव महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • दिमागी तौर पर कन्फ्यूजन बना रहना लगातार थकान और मांसपेशियों में दर्द रहना भी इसके लक्षण है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+