योग करने वाले कैदियों को मिलेगी सजा में छूट देगी सरकार
भोपाल। योग दिवस को लेकर भाजपा सरकार काफी सजग है। लोगों के बीच योग को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए सरकार कोशिशें कर रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने योग को लेकर एक अजीबों-गरीब घोषणा कर दी है। अपने ऐलान में बाबूलाल गैर ने कहा है कि मध्य प्रदेश के जेलों में बंद कैदी अगर रोज योग का अभ्यास करते हैं तो उन्हें सजा में राहत दी जाएगी।

बाबूलाल गौर की घोषणा के मुताबिक जो कैदी नियमित तौर पर योग करेंगे, उनकी सजा में सरकार 30 दिन की छूट देगी। बाबूलाल गौर के मुताबिक नियमित योग करने से कैदियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मौका मिलेगा।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि अगल कैदी जेल के नियमों के हिसाब से अनुशासित जीवन बीताएंगे और रोजाना योग करेंगे उनकी सजा में 30 दिन की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेलों को एक सुधारगृह की भूमिका अदा करनी चाहिए न कि महज एक बंदीगृह की। बाबूलाल गौर के इस बयान के बाद विरोधी इस बात को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications