मध्य प्रदेश : दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, महिलाओं के मामले में आरएसएस को बताया तालिबान जैसा
भोपाल, 10 सितम्बर। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की महिलाओं के प्रति सोच एक बार फिर सुर्खियों में है। तालिबान ने महिलाओं की आजादी को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगा चुका है।

इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तालिबान से जोड़कर विवादित बयान दिया है। अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से कर डाली है।
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के मामले में तालिबान और आरएसएस की सोच एक जैसी है। उधर, तालिबान का कहना है कि महिलाएं मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। जबकि इधर भारत में आरएएस के मोहन भागवत कहते हैं कि महिलाओं को घर पर रहना चाहिए और घर की देखभाल करनी चाहिए। क्या ये समान विचारधाराएं नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार को अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार के बारे में स्थिति स्पष्ट करें कि क्या भारत तालिबान सरकार को मान्यता देगा, जिसमें घोषित आतंकवादी संगठन के सदस्य मंत्री हैं?












Click it and Unblock the Notifications