बाबा का श्राप, 5 राज्यों में महापराजय और लोकसभा में सिर्फ 100 सीटों पर सिमटेगी कांग्रेस

कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को लपेटते हुए बाबा ने कहा कि दोनों पार्टियों में गंदगी है, मगर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व इस गंदगी को खत्म करने के लिए तत्पर है। रामदेव इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे जगह-जगह योग दीक्षा और मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित कर रहे हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य नहीं हैं और भविष्य में भी कभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे।कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए रामदेव ने आरोप लगाया कि वह बौखला गई है और उन्हें परेशान करने का उपक्रम खोजती रहती है। कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महापराजय का सामना करना पड़ेगा और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वह 100 सीटों पर सिमट जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications