MP News: 66 हारी हुई सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित कर सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस, बैरसिया सीट भी शामिल
MP Congress News: कांग्रेस इस बार उन सीटों पर जीतने के लिए खासी मशक्कत कर रही है। जिन सीटों पर वे लंबे समय से लगातार हारती आ रही है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस सबसे पहले ऐसी 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी के पास इसी महीने पैनल भेजा जाएगा।
स्क्रीनिंग कमेटी सबसे पहले इन्हीं सीटों के दावेदारों को लेकर मंथन करेगी। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजा जाएगा। जिसमें ना सिर्फ वे सीटें होंगी, जिन पर पर कांग्रेस पिछले 4 चुनाव से लगातार हार रही है, वहीं कुछ ऐसे भी विधानसभा क्षेत्र इसमें शामिल रहेंगे जहां के विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और फिर से विधायक बन गए।

इन सभी सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी की सबसे पहले उम्मीदवार चयन के लिए विचार करेगी और उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। इन सभी सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी दौरा कर चुके हैं। बताया जाता है कि ऐसी सभी सीटों पर पार्टी की ओर से दो सर्वे हो चुके हैं। एक सर्वे पीसीसी चीफ कमलनाथ की ओर से कराया गया था, जबकि दूसरा सर्वे एआईसीसी ने कराया था। इसके अलावा कांग्रेस के प्रभारी भी इन सीटों को लेकर अपनी एक रिपोर्ट एआईसीसी को देंगे। इनके साथ ही पीसीसी की ओर से तीन-तीन नामों का पैनल 20 में शामिल रहेगा। इन सब की रिपोर्ट पर स्क्रीनिंग कमिटी विचार कर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।
इन सीटों पर विचार
मध्य प्रदेश की इन सीटों में भोपाल जिले की बैरसिया, गोविंदपुरा के साथ बुधनी, आष्टा, टिमरनी, रामपुर बघेलान, रीवा, मनगवां, त्योथर, दतिया, शिवपुरी, गुना, बमोरी, शमशाबाद, कुरवाई, बीना, खुरई, सुरखी, सागर, नरयावली, रहली, हटा, पथरिया, शुजालपुर, सुसनेर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बदनावर, रतलाम, सुवासरा, मंदसौर, नीमच, जावद, सिरमोर, देवतालाब, सिंगरौली देवसर, धौहानी, जयसिंह नगर, अनूपपुर, मुड़वारा, सिहोरा, जबलपुर कैंट, पनागर, सिपनी पिपरिया, नर्मदा पुरम, सांची, सारंगपुर, देवास, इंदौर-2, इंदौर-4, सांवेर, खातेगांव, बागली, हरसूद, बुरहानपुर, खंडवा, पंधाना, अशोकनगर, मुंगावली, चंदला, बिजावर शामिल है जिन पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications