5 दिन बाद वापस लौटे कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह, लेने पहुंचे कमलनाथ के मंत्री
भोपाल। 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु से भोपाल पहुंच गए है। कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह वापस लौटे ही सबसे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचे। यहां बिसाहू लाल सिंह कमलनाथ से मुलाकात करेंगे। बता दें कि बिसाहू लाल सिंह को वापस लाने के लिए कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री को इंदौर-बेंगलुरु की फ्लाइट से पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा था।

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर पूर्व में संकट होने की खबर सामने आने के बाद ही कांग्रेस के गुट के चार विधायक लापता बताए जा रहे थे। इनमें से हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच लापता तीन विधायकों में से सुरेंद्र सिंह शेरा अब वापस लौट आए थे। हालांकि कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना जाहिर की जा रही है।
मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ पहुंचे भोपाल
रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बिसाहू लाल सिंह को लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। बघेल से बातचीत के बाद ही बिसाहू भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने फ्लाइट में अपनी एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है। बिसाहू लाल के बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को भोपाल में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications