कांग्रेस ने वोट लेने के लिए किए अनेकों वादे, वचन पत्र को लेकर CM शिवराज ने फिर खड़े किए सवाल

मध्य प्रदेश की सियासत में सवाल-जवाब का दौर जारी है। सीएम शिवराज ने एक बार फिर से कमलनाथ से सवाल पूछा है। दरअसल उनका यह सवाल जैविक खेती को लेकर है।

वचन पत्र को लेकर CM शिवराज ने फिर खड़े किए सवाल

PCC चीफ कमलनाथ और कांग्रेस पर हमलावर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट लेने के लिए अनेकों वादे किए पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए।

विकास यात्राएं कर्मकाण्ड नहीं: CM

भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी विकास यात्राएं निरंतर जारी हैं। यह केवल कर्मकाण्ड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का महा अभियान है। इसमें सिर्फ सभाएं नहीं, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजना में जोड़े गए नए नामों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। छूटे हुए नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में अनेक नवाचार हो रहे हैं। सीधी जिले में प्रत्येक गाँव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को ग्राम रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। ऐरा प्रथा के उन्मूलन के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है। मोटे अनाज के संग्रहण तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नरसिंहपुर जिले में एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान चलाया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया जा रहा है ताकि बच्चों को भटकना न पड़े। भू-अभिलेख शुद्धिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है। आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कटनी जिले में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दवा का सेवन करने की शपथ दिलाई जा रही है। भोपाल जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कई जगहों पर सफाईकर्मियों का सम्मान किया जा रहा है। देवास जिले में विकास की दीवार बनाई गई है।

Recommended Video

    कांग्रेस ने वोट लेने के लिए किए अनेकों वादे, वचन पत्र को लेकर CM शिवराज ने फिर खड़े किए सवाल

    इंदौर नगर निगम ने किया नवाचार

    मुख्यमंत्री शिवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कई नवाचार कर रहा है, इंदौर नगर निगम ने नवाचार करते हुए कल ग्रीन बॉण्ड जारी किया है। इंदौर नगर निगम ने अपना बिजली का खर्च कम करने के लिए पॉवर प्लांट लगाने हेतु पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए यह ग्रीन बॉण्ड जारी किया और ढाई घण्टे में ही ओवरसब्सक्राइब हो गया। कल कुछ ही घण्टों में लगभग 650 करोड़ रुपये के बॉण्ड भरे गये। इंदौर पर और विशेषकर मध्यप्रदेश में हरित क्रांति के लिए हम लोग जो कार्य कर रहे हैं, उस पर विश्वास करके लोगों ने अपनी तरफ से अपने बॉण्ड भरे हैं। अन्य शहरों के लिए भी ऐसे बॉण्ड जारी करके हम विकास के लिए भी धन जुटा सकते हैं और ग्रीन एनर्जी का उत्पादन करके पर्यावरण को भी सुरक्षित कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+