कांग्रेस नेता नहीं चाहते पितृपक्ष में हो उम्मीदवारों का ऐलान, पहली लिस्ट तैयार, 100 प्रत्याशियों के नाम पक्के
Bhopal congress News: सनातनी परंपराओं से अपने आप को जुड़ा हुआ बताने और इसका संकेत देने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची अभी 13 दिन और टल सकती है। पार्टी के नेता चाहते हैं कि इस बार पितृपक्ष में उम्मीदवारों के नाम से पार्टी को बचाना चाहिए। अधिकांश नेता इस पक्ष में है कि नवरात्रि में ही कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी की ओर से जारी की जाए।
इस पर 3 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी में विचार किया जा सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी में सिंगल नाम छांटने के साथ ही सूची कब जारी की जाए, इसे लेकर भी कशमकश की जाएगी। सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में संभवत ये पहली बार होगा, जब उम्मीदवार चयन के अलावा इस पर भी बात होगी कि सूची शुभ मुहूर्त में जारी की जाए।

इस संबंध में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने नरसिंहपुर में यह संकेत दिए हैं। दरअसल, वहां पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जब उनसे सवाल किया गया कि एमपी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कब जारी की जाएगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी पितृपक्ष चल रहे हैं। नवरात्रि में हमारी पहली सूची आ जाएगी।
पहली सूची में 100 कैंडिडेट का हो सकता है ऐलान
इसके साथ यह माना जा रहा है कि कांग्रेस में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान होने का इंतजार करने वालों को कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि तब तक आचार संहिता भी लग जाएगी। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 100 प्रत्याशियों के नाम पक्के कर लिए हैं। इसमें 50% से अधिक वर्तमान विधायक शामिल हो सकते हैं। बाकी हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होगा।












Click it and Unblock the Notifications