CM कमलनाथ का ऐलान : कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष यादव के नाम पर होगा अपेक्स बैंक का नाम
भोपाल
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यादव वोट बैंक को साधने के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बड़ा एलान किया है। सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर स्वर्गीय सुभाष यादव के नाम पर अपेक्स बैंक का नाम रखा जाएगा।

दरअसल, सीएम कमलनाथ ने भोपाल में यादव समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते यह घोषणा की। सुभाष यादव मौजूदा कृषि मंत्री सचिन यादव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के पिता थे। सुभाष यादव की यादव समाज में अच्छी पैठ मानी जाती थी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुभाष यादव का 26 जून 2013 को नई दिल्ली में निधन हो गया था। वे 1980 और 1985 में दो बार खरगोन लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संसद सदस्य बने। तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह ने वर्ष 1980 में उन्हें मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष मनोनीत किया था।
सुभाष यादव 1993 में खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री बने। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के रूप में कृषि सहकारिता जल संसाधन और नर्मदा घाटी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला।
पिछले दिनों इंदौर में किसान संसद में कृषि मंत्री सचिन यादव मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उस वक्त भावुक हो गए जब अपने पिता सुभाष यादव के कार्यों का वर्णन कर रहे थे। मंत्री सचिन के साथ अन्य नेताओं के अलावा मंच पर कांग्रेस नेता अरुण यादव भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications