राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी झूठ बुलवा रहे कमलनाथ और सुरजेवाला: CM शिवराज सिंह चौहान
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को वाले हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश की जनता को ठगा उस गांधी परिवार को अब कमलनाथ ठग रहे हैं।
शुक्रवार को सीएम हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए चुनावी वादों को लेकर कहा कि कल जिस तरह से प्रियंका गांधी से घोषणा करवाई गई, मैंने वह वीडियो देखा है। वे कई घोषणाएं करके बैठ गईं और बोलीं एक और कर दो... पता नहीं बोलने के पहले उन्होंने पढ़ा या नहीं पढ़ा। मैडम बोलती हैं कि अभी-अभी एक और घोषणा मुझे बताई है। कक्षा 1 से 12वीं तक बच्चों की स्कूल की शिक्षा नि:शुल्क होगी।

इसके बाद फिर भाषण शुरू हो गया। कमलनाथ प्रियंका जी को टोक रहे हैं और करेक्शन करा रहे हैं, तो प्रियंका जी कहती हैं आप ही बोलिए, तो वह कहते हैं कि नहीं आप ही बोलिए। वह दोबारा पढ़ती हैं एक से आठवीं तक 500 रुपए, नौ से दसवीं तक एक हजार देंगे। 10 से 12 वीं तक 15 सौ रुपए हर साल देंगे। फिर सुरजेवाला जी जाते हैं और कहते हैं हर साल नहीं, हर महीना। मैडम कहती हैं कि इसमें लिखा तो हर साल है।'
Recommended Video
राहुल गांधी झूठ बोलकर गए थे की 10 दिन में कर्ज माफ नहीं तो मुख्यमंत्री बदलेंगे
सीएम शिवराज ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि वे पहले कुछ लिखते हैं। पढ़ने को कुछ और कहते हैं। कितने गंभीर हैं वो कि इससे काम नहीं चलेगा। हर साल नहीं तो हर महीने पर आ जाओ। न लेना है, न देना है। अपने बाप का क्या जाता है, हर महीने बोलो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना। पहले भी राहुल बाबा से कहलवा दिया था कि 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। बेचारे राहुल गांधी तो कह कर गए।
मंच पर ही पूरी कांग्रेस कंफ्यूज- झूठी योजना हो गई फ्यूज
सीएम शिवराज ने कहा कि मंडला में सभा के दौरान पहले प्रियंका मैडम बोलती हैं कि अभी-अभी एक और घोषणा मुझे बताई है,"कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक बच्चों की स्कूली शिक्षा निशुल्क होगी।" कमलनाथ जी फिर टोक रहे हैं प्रियंका जी को, करेक्शन करा रहे हैं, प्रियंका जी बोलती है आप ही बोलिए वो कहते हैं नहीं आप बोलिए, फिर वह दोबारा पढ़ती हैं, "1 से लेकर आठवीं तक 500 देंगे, नौवीं से लेकर दसवीं तक 1000 देंगे, 10 से 12 तक 1500 हर साल देंगे। - फिर सुरजेवाला कहते हैं, हर साल नहीं, हर महीना। फिर मैडम कहती है, लिखा तो इसमें हर साल है। अब आप कल्पना कर सकते हैं कि पहले कुछ लिखते हैं, फिर पढ़ने का कहते हैं, कितने गंभीर है वह की हर साल में काम नहीं चलेगा तो हर महीने आ जाओ। ना लेना है ना देना है, बस झूठी घोषणाएं करनी हैं।
कमलनाथ ने बच्चों का लैपटॉप और साइकिल बंद कर दी
मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि कांग्रेस ने अपने पुराने वचन पत्र में कहा था कि शालेय स्तर के कई बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक अन्य पठन की उच्च कोटि की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। लेकिन जो भाजपा सरकार लैपटॉप देती थी, बंद कर दिए थे। साइकिल देना बंद कर दी। मेधावी विद्यार्थी योजना इन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दी। बच्चों की फीस तक छीन ली। निःशुल्क घर की घोषणा पर सवाल करते हुए कहा सीएम शिवराज ने कहा कि अब कह रहे हैं कि निशुल्क घर देंगे। जबकि प्रधानमंत्री जी ने जो गरीबों के लिए जो घर स्वीकृत किये थे, इन्होंने कहा था कि ले जाओ वापस। इन्होंने स्टेट का जो 40 प्रतिशत शेयर होता है वो भी नहीं दिया था।
ये पब्लिक है कांग्रेस का सच जानती है
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये पीएम आवास योजना के मकान छीनने वाले ये, बच्चों के लैपटॉप और साइकिल छीनने वाले, बच्चों की फ़ीस छीनने वाले ये अब फिर ठगने आ गए हैं। यह जनता को ठगने के पहले ये तय भी नहीं कर पाते है कि 'महीने' कहना है कि 'साल'। ये कांग्रेस का झूठ है, ये राहुल गांधी जी और प्रियंका जी से लगातार झूठ बुलवा रहे है, लेकिन ये पब्लिक है जो सब जानती है।












Click it and Unblock the Notifications