Bhopal News: गुटों, धड़ों, कबीलों में बटी कांग्रेस नहीं कर पा रही सीएम चेहरा घोषित: BJP प्रवक्ता डॉ केसवानी

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान के बाद बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस गुटों, धड़े और कबीलों में बटी हुई है।

Congress divided into groups, factions, tribes is not able to declare CM face- BJP leader Keswani

MP BJP News: एमपी में सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आ रही अपनी ही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का जवाबी हमला करते हुए कहा कि गोविन्द सिंह की सोच समाजवादी है, क्या उनको विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष चुना था। जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह के मुख्यमंत्री चेहरे के बयान को कांग्रेस की अंर्तकलह बताया है। उन्होंने कहा कि अलग अलग धड़ों में बटी कांग्रेस और कबीलों में बटी कांग्रेस आज इसलिए लडाई लड़ रही है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। जबकि कमलनाथ खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे है।

डॉ केसवानी ने कहा कि कांग्रेस एक जुट होने का कितना भी ढोंग रच ले लेकिन उनके ही नेता कलई खोल देते है। सार्वजनिक मंचों पर जिस तरह कांग्रेस नेता एक दूसरे को लेकर छिछालेदार कर रहे है, वह कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनता से कोई लेना देना नहीं है। इन्होंने कभी भी जनता की लडाई नहीं लडी। इसलिए 15 महीने में ही कमलनाथ सरकार औंधे मुंह गिर गई।

उन्होंने कहा कि BJP ने जनता का विश्वास अर्जित किया है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसेवा के मंत्र के साथ सरकार चला रहे है। बीजेपी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के जनकल्याण के इस अभियान को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ को मुख्यमंत्री चेहरा बताते है, वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, कमलनाथ को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से परहेज करते है। वहीं दूसरी ओर सज्जन सिंह वर्मा नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का अपमान करते है। डॉ. केसवानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में नूरा कुश्ती में लगे हुए है। इनका जनता से कोई सरोकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+